वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए बुजुर्ग की हत्या में वांछित ₹25,000 के इनामिया बदमाश तेज बहादुर पटेल उर्फ तेजा उर्फ शनी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान तेजा के पैर में गोली लगी, जिसे पकड़कर पुलिस ने इलाज के लिए भेजा।
तेजा वही शातिर अपराधी है जिसने 26 जनवरी 2025 की रात ग्राम पुआरीकला में 65 वर्षीय बुजुर्ग का सिर कुचलकर निर्मम हत्या की थी। वारदात के बाद वह मुंबई भाग गया था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
सर्विलांस की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि तेजा वीरापट्टी रेलवे स्टेशन से मुंबई भागने की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया, लेकिन पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई कर उसे धर दबोचा।
अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, मृतक का आधार कार्ड, मोबाइल और मुंबई का रेलवे टिकट बरामद किया गया।
तेजा के खिलाफ हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले उत्तर प्रदेश व बिहार के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, उनि. अभिषेक कुमार राय, उनि. कृष्ण कुमार वर्मा, संदीप पांडेय, तथा सर्विलांस सेल के हे.का. संतोष कुमार व का. मनीष सिंह शामिल रहे।
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन ने टीम को सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है।









Users Today : 81
Users This Year : 23777
Total Users : 36370
Views Today : 214
Total views : 71480