एनडीआरएफ वाराणसी में राहत-बचाव उपकरणों के उपयोग से संबंधित चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी-    11वीं एनडीआरएफ वाराणसी के साहुपुरी कैंपस में राहत-बचाव उपकरणों के उपयोग से संबंधित अंतर बटालियन चार दिवसीय पेशेवर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के आपदाओं के समय राहत-बचाव ऑपरेशन में काम आने वाले महत्वपूर्ण संचार उपकरणों के उपयोग से संबंधित प्रतियोगिता में सेटेलाइट से संचालित होने वाले क्विक डिप्लॉयडमेंट एंटीना, हाई फ्रिकवेंसी एवं वेरी हाई फ्रिकवेंसी उपकरणों को शामिल किया गया है इसके अतिरिक्त 01 मिनट ड्रिल प्रतियोगिता में कॉलैप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में तथा अन्य आपदाओं मे उपयोग होने वाले सभी उन्नत उपकरणों के साथ ही केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल व न्यूक्लियर आपदा में उपयोग की जाने वाली पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट को भी शामिल किया गया हैं। इन उपकरणों को प्रतियोगिता में शामिल करने का उद्देश्य आपदा के समय बचाव कार्मिकों द्वारा इनके कुशल उपयोग और प्रभावी प्रबंधन को परखना है।

 

प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट संतोष कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) ने अपने संबोधन में विभिन्न वाहिनीयों से आयें हुये प्रतिभागियों को शुभकामनाए देते हुये बताया की एनडीआरएफ के बचावकर्मिको को बहुत ही विकट परिस्थितियों में राहत व बचाव का कार्य करना पड़ता है इस दौरान उन्हें विभिन्न प्रकार के भारी उपकरणों का त्वरित इस्तेमाल करते हुये अपनी सुरक्षा के साथ ही उपकरणों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना पड़ता है। इस प्रकार के प्रतियोगिता से बचाव कार्मिकों को अपनी क्षमता को बढ़ाने व कम से कम समय में बेहतर व सुरक्षित तरीके से राहत-बचाव कार्य करने की क्षमता में सुधार करने की प्रेरणा मिलती है।

 

रिपोर्ट- विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।