सैयदराजा(चंदौली)- आस्था के महापर्व डाला छठ पर्व के मद्दे नजर सीओ सदर देवेंद्र कुमार व अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने शुक्रवार को नगर पंचायत स्थित तालाब काली माता मंदिर प्रांगण स्थित सरोवर के साथ साव के पोखरे व सैयदराजा में विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया वहीं छठ पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर घाटों पर होने वाली तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी ली साथ ही उन्हें सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ होने वाले सभी घाटों पर साफ सफाई वह प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराया जाए।
जिससे महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही घाटों पर जाने वाले रास्ते को जेसीबी के माध्यम से समतली करण कराकर तथा उसमें स्टोन डस्ट डालकर आवागमन के लिए सुविधाजनक बनाने तथा साफ-सफाई का कार्य जल्द से जल्द कराया जाए उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की तरफ से लोगों के लिए सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष व्यवस्था किया जाएगा। ताकि छठ घाटों तक पहुंचने में किसी भी छठ व्रती परिजन व अन्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो घाटों पर पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन विशेष ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है।
नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढू जायसवाल ने बताया कि छठ पर्व पर सरोशर की साफ सफाई के साथ विद्युत व्यवस्था सहित चारों तरफ बैरकेटिंग के साथ पानी में चार तैराकों की व्यवस्था सुनिश्चित करा दिया गया है जिससे कोई अनहोनी घटना से बचाया जा सके।











Users Today : 8
Users This Year : 11429
Total Users : 24022
Views Today : 8
Total views : 47088