चन्दौली- चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव मे महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है महिला की फांसी की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची चकिया कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान पूजा मौर्य (28 वर्ष) पत्नी अजय कुमार, निवासी भीखमपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूजा का मायका ग्राम गौरी, थाना बबुरी में है। लगभग चार वर्ष पुर्व उसकी शादी हुई थी
और उसका दो वर्ष का एक छोटा बच्चा भी है।परिजनों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और पूजा को फंदे से नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है कोतवाली पुलिस ने बताया की घटना के कारणों की जांच की जा रही है,और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
फिलहाल गांव में इस घटना से माहौल गमगीन है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों — घरेलू कलह, मानसिक तनाव या अन्य वजहों — की जांच में जुटी है।











Users Today : 86
Users This Year : 15653
Total Users : 28246
Views Today : 207
Total views : 56115