वाराणसी रोहनियां थाना क्षेत्र के मोहनसराय बाईपास के पास शुक्रवार देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।
पुलिस की रोकने की कोशिश पर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से गोलू नट घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी है।
घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
वहीं, उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। मौके पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है।











Users Today : 54
Users This Year : 19389
Total Users : 31982
Views Today : 99
Total views : 63535