चन्दौली शहाबगंज क्षेत्र में बुधवार को महिलाओं ने भैया दूज और गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई। सुबह से ही महिलाओं ने गाय के गोबर लेपन कर और गोवर्धन जी का मूर्ति स्वरूप आकार बनाकर पूजा की तैयारी शुरू कर दी थी। इस दौरान छोटे-छोटे मिट्टी के घड़ों में चूड़ा, लाई और मीठा रखकर पूजा-अर्चना की गई।
यह पर्व खरौझा, सिहर, अर्जी, घुरहुपुर और सुल्तानपुर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया। यह पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का प्रतीक है, जब भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर वृंदावन के निवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। इस दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की विशेष पूजा की जाती है, जिसे अन्नकूट आयोजन भी कहते हैं।
भैया दूज पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने भाइयों को मिठाइयां खिलाईं और उपहार देकर अपनी खुशियों में शामिल किया। इस दौरान महिलाओं ने कहानियां और सोहर गीत भी गाए।
पूजा के लिए महिलाओं ने सुबह से ही बिना कुछ खाए-पिए गाय के गोबर से गोवर्धन जी के चित्र बनाए। मिट्टी के घड़ों में चूड़ा, लाई और मीठा रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की गई।











Users Today : 54
Users This Year : 19389
Total Users : 31982
Views Today : 99
Total views : 63535