वाराणसी दीपावली और डाला छठ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट है। सोमवार को दीपावली के दिन जंक्शन पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाशी ली गई। यात्रियों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की।
कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान जीआरपी कैट प्रभारी राजोल नागर के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें आरपीएफ, डॉग स्क्वायड टीम सहित कई सुरक्षाकर्मी शामिल रहे।
चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के प्लेटफॉर्म, डॉग पार्सल ऑफिस, अमानती घर और सर्कुलेटिंग एरिया में गहन तलाशी ली गई। साथ ही आने-जाने वाली ट्रेनों की प्रत्येक बोगी में सघन जांच की गई ताकि किसी भी तरह की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके।
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि चेकिंग अभियान त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन टीम पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। प्रभारी ने आम यात्रियों से भी अपील की कि वे सतर्क रहें और यदि स्टेशन परिसर या ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत नजदीकी जीआरपी या आरपीएफ कर्मियों को सूचित करें।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 53
Users This Year : 19388
Total Users : 31981
Views Today : 97
Total views : 63533