वाराणसी:
सात समंदर पार अमेरिका में रहने वाले एनआरआई अमित कुमार ने अपनी मातृभूमि और बनारस के विकास के लिए बड़ा कदम उठाते हुए विशेष रूप से भारत आकर वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) की ‘आनंद काशी आवासीय योजना’ के लिए लैण्ड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन सौंप दी। उनकी इस प्रेरणादायी पहल पर VDA ने उन्हें सम्मानित किया।
अमित कुमार और दिनेश कुमार सिंह ने मिलकर 10 गाटों की 19,820 वर्गमीटर भूमि योजना के लिए दी, जबकि जावित्री देवी ने 4,130 वर्गमीटर जमीन उपलब्ध कराई। इस तरह कुल 23,950 वर्गमीटर भूमि आनंद काशी योजना के विकास के लिए मिली।
वाराणसी मंडल के कमिश्नर एवं VDA अध्यक्ष एस. राजलिंगम, उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा और अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने तीनों भू-स्वामियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और इसे जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
VDA ने स्पष्ट किया कि लैण्ड पूलिंग के तहत जमीन देने वाले भू-स्वामियों को आनंद काशी आवासीय योजना में प्लॉट आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही अन्य किसानों और भू-स्वामियों से भी इस महत्वाकांक्षी योजना में शामिल होने की अपील की गई है।
प्राधिकरण का लक्ष्य कल्लीपुर में लैण्ड पूलिंग मॉडल के जरिए आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय आवासीय क्षेत्र विकसित करना है, जिससे बनारस के सुनियोजित विस्तार को नई गति मिल सके।









Users Today : 51
Users This Year : 24228
Total Users : 36821
Views Today : 66
Total views : 72373