चंदौली।
जनपद में अवैध खनन और बिना वैध अभिलेख खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन माह में 517 वाहनों पर शिकंजा कस दिया। विभाग ने इन वाहनों से ₹2.51 करोड़ का अर्थदंड वसूला, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में निर्धारित लक्ष्य से ₹9.44 करोड़ अधिक राजस्व अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया।खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न खनन क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों और चेकिंग प्वाइंटों पर लगातार अभियान चलाया।
इस दौरान बिना ई-रवन्ना, ओवरलोडिंग और नियमों का उल्लंघन कर गिट्टी, बालू व मौरंग का परिवहन करने वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सैकड़ों वाहनों का चालान किया गया और कई वाहनों को सीज भी किया गया।
राजस्व वसूली में भी विभाग का प्रदर्शन शानदार रहा। अप्रैल में ₹7.50 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले ₹9.15 करोड़, जबकि मई में ₹7.50 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष ₹11.66 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। जून में भी अभियान के दौरान ₹11.13 लाख का अतिरिक्त अर्थदंड वसूला गया। कुल मिलाकर तीन माह में विभाग ने लक्ष्य से ₹9.44 करोड़ अधिक राजस्व अर्जित किया।
खनिज अधिकारी प्रदीप कुमार राज ने बताया कि जनपद में अवैध खनन और बिना वैध अभिलेख खनिज परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय टीमें लगातार फील्ड में चेकिंग कर रही हैं और आगे भी यह अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
मुख्य उपलब्धियां
तीन माह में लक्ष्य से ₹9.44 करोड़ अधिक राजस्व 517 वाहनों पर कार्रवाई
₹2.51 करोड़ अर्थदंड की वसूली अवैध गिट्टी, बालू और मौरंग परिवहन पर सख्त अभियान जनपदभर में विभागीय टीमों की नियमित चेकिंग जारी








Users Today : 49
Users This Year : 24226
Total Users : 36819
Views Today : 64
Total views : 72371