मीरजापुर 21 अक्टूबर 2025- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के अध्यक्षता में संचारी अभियान की बैठक जूम एप के माध्यम से आहूत की गई बैठक में बताया गया कि 13 यूनिट (ब्लाक शहरी) का यूनिसेफ द्वारा 550 घरों का सर्वे किया गया पंचायती राज विभाग का कार्य राज्य औसत से अच्छा रहा, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों को संचारी रोगों से बचाव व जागरूक करने हेतु सुबह के प्रार्थना के जानकारी प्रदान करे तथा स्कूल में नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, खेलकूद, निबंध, पोस्टर आदि कार्यक्रम कर बच्चों को संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया जाए हाथ धोने की प्रक्रिया को बताया जाए। पंचायती राज विभाग को गांव में जिनके पास शौचालय न हो उनको शौचालय बनवाने हेतु निर्देशित किया गया गांव में सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई एवं हमेशा क्रियाशील बनाया जाए ताकि किसी भी हालत में किसी को शौचालय हेतु बाहर न जाना पड़े।
उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती क्षेत्र भ्रमण को बढ़ाएं साथ ही क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुपोषित बच्चों की लाइन लिस्ट तैयार करें उन्हें एन0आर0सी0 को संदर्भित करें कुपोषण से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करें पोषाहार का वितरण सुनिश्चित करें साथ ही क्या खाने पीने से कुपोषण से बचा जा सकता है के बारे में भी जानकारी लोगों को प्रदान करें। गर्भवती माताओं में जिनका हीमोग्लोबिन 7 या 8/9 से भी काम हो उन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है उनको पोषाहार अवश्य प्रदान करने उनके खान-पान के विषय में जागरूक करें साथ ही उनका फालो अप लेते रहें गांव व शहर में कहीं भी यदि जल जमाव हो तो उसे हटाया जाए मिट्टी की भराई की जाए यदि जल जमाव हटाने योग ना हो तो वहां एंटी लारवा का छिड़काव अवश्य किया जाए एवं साइन बोर्ड बनाकर छिड़काव की तिथियां अंकित की जाए साथ ही अगला छिड़काव तिथि अंकित किया जाए।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को कछंवा, राजगढ़ एवं मड़िहान ब्लाक में उपलब्धि सुधार हेतु निर्देशित किया गया एंटी लारवा विभाग को कछंवा, विजयपुर, राजगढ,़ मड़िहान का कार्य सहायक विकास अधिकारी कृषि द्वारा और अच्छा करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी नगर पालिका/पंचायत के अधिशासी अधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि नालियों की सफाई, कूड़ा कलेक्शन एवं उठान, निस्तारण्, वाटर सप्लाई का लिकेज कार्य अच्छे ढंग किया जाए किसी भी हालत में अशुद्ध जल सप्लाई ना हो। वाटर हेड टैंक की सफाई नियत समय में हो वाटर ट्रीटमेंट द्वारा उचित मात्रा में हो या आबादी ज्यादा हो तो एंटी लारवा फागिंग पर भी ध्यान दिया जाए। मड़िहान, राजगढ़ को आशा विजिट बढ़ाने की जरूरत है साथ ही आशा द्वारा संचारी रोगों से बचाव हेतु और ज्यादा प्रभावित करने की जरूरत है आशा सभी लोगों की आभा आईडी बनाएं। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को सीडीपीओ की अग्रिम विजिट एवं सुपरवाइजर की विजिट बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को शहरी क्षेत्र विंध्याचल के सूअर पलाकों के संवेदीकरण पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में जूम एप के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 38
Users This Year : 6376
Total Users : 18969
Views Today : 149
Total views : 37561