Operation Cy-Vajra के अंतर्गत थाना फूलपुर साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड की ₹95,000/- की धनराशि बरामद कर सकुशल पीड़ित के खाते में वापस कराई गई

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित Operation Cy-Vajra अभियान के क्रम में तथा पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन, कमि0 वाराणसी, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन, कमि0 वाराणसी एवं सहायक पुलिस आयुक्त, पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क, थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से फ्रॉड की गई ₹95,000/- की धनराशि बरामद कर सकुशल पीड़ित के खाते में अंतरित करायी गयी।

दिनांक 06.07.2026 को पीड़ित/आवेदक मोनू शर्मा पुत्र राजेश कुमार शर्मा, निवासी ग्राम कठिराँव बाजार, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी के यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के खाते से साइबर ठगों द्वारा कुल ₹95,000/- की धनराशि फ्रॉड कर ली गयी थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्प डेस्क, थाना फूलपुर पर शिकायत की गयी, जिसके आधार पर एनसीआरपी पोर्टल पर कम्प्लेन संख्या-33107260159744 के तहत शिकायत दर्ज करायी गयी।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना फूलपुर की साइबर टीम द्वारा Operation Cy-Vajra अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक के खाते से कटी सम्पूर्ण धनराशि की ट्रांजेक्शन ट्रेल को ट्रेस किया गया तथा संबंधित खाते को फ्रीज कराकर ₹95,000/- की धनराशि होल्ड करायी गयी।

तत्पश्चात माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-04 महोदय से आदेश पारित कराकर उक्त होल्ड धनराशि ₹95,000/- को पीड़ित मोनू शर्मा के खाते में सकुशल अंतरित कराया गया।

इस प्रकार थाना फूलपुर साइबर टीम द्वारा Operation Cy-Vajra अभियान के अंतर्गत त्वरित एवं प्रभावी साइबर कार्रवाई करते हुए पीड़ित की सम्पूर्ण फ्रॉड धनराशि ₹95,000/- बरामद कराकर वापस करायी गयी।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण—
1. राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
2. उ0नि0 आकाश गौड़, साइबर प्रभारी, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
3. का0 सोहराब रज्जा खाँ, साइबर टीम, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
4. म0का0 पायल सिंह, साइबर टीम, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई