मीरजापुर
चीनी के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव आकाश यादव के नेतृत्व में अनूठे और रचनात्मक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चीनी के पैकेट को माला पहनाकर उसकी प्रतीकात्मक आरती उतारी और बढ़ती महंगाई के प्रति विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान सपा नेता श्रीदेवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि चीनी इतनी महंगी हो गई है कि आम आदमी के घर में मिठास कम और महंगाई का बोझ ज्यादा दिख रहा है। इसलिए चीनी को माला पहनाकर उसकी आरती उतारी गई है, ताकि सरकार को यह संदेश दिया जा सके कि यदि आवश्यक वस्तुओं के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो आम आदमी की रसोई चलाना मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार को चीनी सहित रोजमर्रा की आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक और रचनात्मक तरीके से आवाज उठाई जाती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से आम जनता को तत्काल राहत देने की मांग की।
इस अवसर पर मुन्नी यादव, रवि सोनकर, धीरेन्द्र सिंह, अजय पटेल, एकराम खान, अनुराग तिवारी, जगदीश्वर सिंह, फैज अहमद, संदीप बिंद, राकेश यादव, राम मिलन यादव, इंद्रजीत मौर्य, अभय यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










Users Today : 43
Users This Year : 24393
Total Users : 36986
Views Today : 89
Total views : 72722