उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध – जिलाधिकारी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु, जिला स्तरीय व्यापार बंधु एवं जी0बी0सी0-5.0 की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योगों से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उद्यमियों को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जनपद में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा शासन की मंशा के अनुरूप निवेश और रोजगार सृजन को गति देने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में उद्यमियों द्वारा बिजली, सड़क, जलापूर्ति, भूमि, प्रदूषण संबंधी स्वीकृतियों तथा अन्य औद्योगिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उद्योगों की प्रगति से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और जनपद के समग्र आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।बैठक में जनपद मीरजापुर में ओ0डी0ओ0पी0 के अन्तर्गत मेंसर्स विन्ध्य स्पीनर्स एण्ड रग्स एसोसिएशन सीएफसी का निर्माण ग्राम-रामपुर वासित अली लालगंज मीरजापुर में कार्यदायी संस्था उ0प्र0 लघु उद्योग निगम लि0 उ0प्र0 कानपुर द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में हो रहे

विलम्ब के बारे में पूर्व में यू0पी0एस0आई0सी0 के सहायक अभियन्ता द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि ठेकेदार द्वारा काफी विलम्ब किया जा रहा है, उसे कार्य पूर्ण करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। उक्त के सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक यूपी0एस0आई0सी0 एवं आयुक्त एवं निदेशक उद्योग उ0प्र0 की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में निर्देश दिया गया था

कि ठेकेदार पर कार्यवाही करते हुए त्वरित कार्य प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में अवगत कराना है कि पूर्व के ठेकेदार पर कार्यवाही करते हुए हटा दिया गया है तथा नये ठेकेदार को दिनांक 13.07.2026 से काम करने हेतु अधिकृत किया गया है, वर्तमान समय में कार्य पुनः प्रारम्भ हो गया है।अजय श्रीवास्तव प्रबन्ध निदेशक सम्वेदना हस्तशिल्प प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 द्वारा प्रार्थना-पत्र दिनांक 30.04.2025 के माध्यम से अवगत कराया गया है

कि ग्राम अमरावती विन्ध्याचल मीरजापुर में कालीन एवं दरी की एक सी0एफ0सी0 भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के माध्यम से स्थापित की गयी है। सी0एफ0सी0 तक पहुँचने के लिये लगभग 200 मीटर ज्ञानन्दा लॉ कॉलेज से सी0एफ0सी0 तक सड़क अत्यधिक जर्जर है। इस सम्बन्ध में जिला पंचायत, मीरजापुर द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि संबंधित सड़क को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना में शामिल करते हुए पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है

तत्पश्चात टेण्डर की कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि निविदा का कार्य पूर्ण कर बजट मांग करना सुनिश्चित करें। कार्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अवगत कराया गया है कि निविदा का कार्य पूर्ण कर बजट मांग कर ली गयी है।मेसर्स आरिका इण्टर प्राइजेज व विराट लैबिको का भुगतान दिलाने के सम्बन्ध में जिला पंचायत विभाग द्वारा बताया गया कि कोन और जमालपुर का भुगतान करना शेष है,

भुगतान अगली बैठक से पूर्व कर दिया जायेगा। नया औद्योगिक आस्थान निर्माण, औद्योगिक आस्थान चुनार मीरजापुर में पार्क का रेनोवेशन, राजकीय चीनी पात्र विकास केन्द्र चुनार के बाउण्ड्रीवाल निर्माण के बारे में बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना 2026-27 की प्रगति के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए प्रबंधक लीड बैंक को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

तत्पश्चात जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक कर एजेण्डावार विस्तृत समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जी0बी0सी0-5.0 की समीक्षा कर लक्ष्य पर जोर देते हुए जनपद हेतु निर्धारित 26,000 करोड़ के महत्वाकांक्षी निवेश लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए सभी संबंधित विभागों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उद्यमियों द्वारा उठाई गई धरातलीय समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध व पारदर्शी समाधान हेतु कड़ा निर्देश दिया।

निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन हेतु उद्यमियों से जनपद में निवेश का दायरा बढ़ाने का आग्रह किया गया, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकें।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई