मीरजापुर
राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 19वें पुण्य स्मृति दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज मीरजापुर द्वारा आयोजित विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के चौथे दिन सोमवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर, बरकछा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 68 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें से 43 पात्र लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। विशेष रूप से छात्राओं और पहली बार रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

शिविर में रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। महामना कैंसर चिकित्सालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सकीय दल ने रक्तदाताओं की जांच की तथा रक्तदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और परामर्श दिया।
ब्रह्माकुमारीज मीरजापुर की संचालिका बी.के. बिंदु दीदी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। हमारा एक छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद परिवार के जीवन में बड़ी खुशियां ला सकता है। युवाओं में रक्तदान के प्रति बढ़ता उत्साह समाज में जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारीज मीरजापुर द्वारा 21 से 25 अगस्त तक लगातार पाँच दिनों तक विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मीरजापुर में पहली बार पाँच दिवसीय रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया है।
इस अभियान में विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, राउंड टेबल और रॉबिन हुड आर्मी सहित कई संस्थाओं का सहयोग रहा | अभियान के पाँचवें और अंतिम दिन 25 अगस्त को के.बी. पी.जी. महाविद्यालय के बी.एड. विभाग, गणेशगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।










Users Today : 43
Users This Year : 24393
Total Users : 36986
Views Today : 89
Total views : 72722