चन्दौली इलिया
राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में क्लस्टर-5 वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का आज भव्य एवं सफलतापूर्वक समापन हुआ। पांच दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट के समापन दिवस पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल कोर्ट पर अपने खेल कौशल, जोश और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे विद्यालय परिसर में खेल भावना और उत्साह का वातावरण बना रहा।
क्लस्टर-5 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में चांदनी पब्लिक स्कूल, महमूदाबाद, गाजीपुर ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि देवस्थली विद्यापीठ, बलिया उपविजेता रहा। एस.टी. पॉल पब्लिक स्कूल, सलेमपुर तथा एम.पी.वी.पी. गंगा गुरुकुलम, प्रयागराज रनर-अप रहे।
अंडर-17 वर्ग में एस.टी. पॉल पब्लिक स्कूल, सलेमपुर विजेता तथा एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल, कौशाम्बी रनर रहा। वहीं देवस्थली विद्यापीठ, बलिया एवं सिल्वर बेल्स, पूर्वी बाजार, चकिया रनर-अप रहे।
इसी प्रकार अंडर-19 वर्ग में ए.आई. मेमो सनबीम स्कूल, रोहनिया, वाराणसी ने विजेता का खिताब हासिल किया। सनबीम स्कूल, बलिया रनर रहा, जबकि ग्लेनहिल्स, माधोपुर, वाराणसी एवं सनबीम स्कूल, महाराजगंज, गाजीपुर रनर-अप रहे।
यह संपूर्ण प्रतियोगिता सीबीएसई स्पोर्ट्स ऑब्जर्वर श्री विक्रांत सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। क्लस्टर-5 वॉलीबॉल टूर्नामेंट 16 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें 130 विद्यालयों के लगभग 2200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान कुल 166 रोमांचक मुकाबले खेले गए।
इस विशाल खेल आयोजन की मेजबानी राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल द्वारा की गई। विद्यालय के एम.डी. सर, डायरेक्टर मैम, चेयरमैन श्री एम.डी. शाह आलम, प्रधानाचार्या श्रीमती विभा सिंह, वाइस प्रिंसिपल श्री मुकेश कुमार सिंह तथा क्लस्टर-5 वॉलीबॉल टूर्नामेंट के संचालनकर्ता श्री अजीत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
पिछले चार-पांच दिनों से राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल का पूरा परिसर किसी पर्व की तरह उत्साह और उमंग से भरा रहा। देश के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।
इस सफल आयोजन के पीछे विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के समर्पित सहयोग, अनुशासन और टीम भावना के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल परिवार सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा सभी विद्यालयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है।









Users Today : 44
Users This Year : 23986
Total Users : 36579
Views Today : 131
Total views : 71947