थाना लालगंज पुलिस द्वारा ₹ 25 हजार का वांछित गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी कट्टा व कारतूस बरामद —

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दिनांकः19.08.2026 को थाना लालगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि ₹ 25 हजार का वांछित गो-तस्कर अभियुक्त मोटरसाइकिल से नैड़ी कठारी से गड़बड़ा धाम रोड के तरफ से जा रहा है

इस सूचना पर थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा नैड़ी कठारी से गड़बड़ा धाम रोड पुलिया के पास अभियुक्त को रोका गया तो अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया तो थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वांछित गो-तस्कर के पैर में गोली लगी जो गिरकर कराहने लगा।

पुलिस टीम द्वारा पास जाकर उसका नाम पता पूछा गया तो उसनें अपना नाम गुफरान पुत्र ईशा निवासी घुर्माबाद जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 27 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 अदद देशी तमंचा, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस, ₹37,500 नगद तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्पलेन्डर प्लस मो0सा0(बिना नंबर प्लेट) बरामद किया गया ।

अभियुक्त को अभिरक्षा में लेकर इलाज हेतु सदर अस्पताल भिजवाया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य है । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-314/2026 धारा-109(1) बीएनएस व 3/25/27 शस्त्र अधिनियम बनाम गुफरान पुत्र ईशा निवासी घुर्माबाद जनपद रोहतास बिहार पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण––

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से गोपीगंज जनपद भदोही का रहने वाला है तथा वर्तमान में जनपद रोहतास बिहार में रहता है तथा इलाहाबाद व म0प्र0 बार्डर से सस्ते दाम पर गोवंश खरीद कर बिहार में अच्छे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाता है । इसी काम के लिए आज जनपद मीरजापुर में आया था ।

पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण —

1. गुफरान पुत्र ईशा निवासी घुर्माबाद जनपद रोहताश बिहार उम्र करीब 27 वर्ष ।

विवरण बरामदगी —

 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर ।
 हीरो स्पलेन्डर प्लस मो0सा0(बिना नंबर प्लेट) ।
 37,500 रूपया नगद ।

आपराधिक इतिहास––

 मु0अ0सं0-229/2026 धारा-3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 5बी उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम 1955(संशोधन 2020) थाना लालगंज जनपद मीरजापुर।
 मु0अ0सं0-55/2026 धारा-3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना जिगना जनपद मीरजापुर।
 मु0अ0सं0-157/2026 धारा-3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनयम थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —

प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम ।
चौकी प्रभारी बेलन बरौधा नरेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम ।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई