उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन की तस्वीरें सामने आई हैं. सुबह-सवेरे आयोजित जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं और फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के सामने पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी ने लोगों से सीधे मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना.
जनता दर्शन में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा समेत अलग-अलग वर्गों के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. लोगों ने अपनी शिकायतें लिखित रूप में मुख्यमंत्री को सौंपीं और उनसे समाधान की उम्मीद जताई. मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
लखनऊ में आयोजित इस जनता दर्शन के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. किसी के सामने प्रशासनिक समस्या थी तो किसी ने शिक्षा, रोजगार, परिवार या अन्य व्यक्तिगत मामलों से जुड़ी शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी.












Users Today : 21
Users This Year : 23632
Total Users : 36225
Views Today : 26
Total views : 71129