शिक्षकों की कमी से नाराज छात्राओं का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: मोहन रोड से पैदल मार्च कर हाइवे किया जाम, DM को बुलाने की मांग पर अड़ीं

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

राजधानी लखनऊ के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (मोहन रोड) की लगभग 250 छात्राएं सोमवार सुबह बारिश के बीच सड़कों पर उतर आईं। विद्यालय में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्राओं ने करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर दुबग्गा-कानपुर बाईपास को पूरी तरह जाम कर दिया। भीगते हुए सड़क पर बैठीं छात्राएं: छात्राएं जिलाधिकारी (DM) को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए लगातार हो रही बारिश में सड़क पर ही धरना देकर बैठ गईं।

यातायात ठप, पुलिस बल तैनात: प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। स्थिति संभालते ही पारा और दुबग्गा सहित 4 थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लगभग 2 घंटे तक छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। ​हजरतगंज की ओर दौड़ पड़ीं छात्राएं: जब अधिकारियों से सहमति नहीं बनी, तो छात्राएं अचानक वहां से उठकर लखनऊ-हरदोई रोड पर हजरतगंज की तरफ दौड़ने लगीं। पुलिसकर्मी भी उनके पीछे-पीछे दौड़ते नज़र आए।

​बालिका विद्यालय प्रशासन पर सवाल: यह विद्यालय समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। छात्राएं सुबह करीब 9:15 बजे बालागंज चौराहे तक पहुंच गईं, जहां पुलिस लगातार उनसे संवाद स्थापित करने में जुटी रही।

​पिछला घटनाक्रम: > इससे पहले 14 अगस्त को भी इसी परिसर के निकट स्थित सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने आगरा एक्सप्रेसवे लिंक रोड जाम किया था। उस दौरान विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण खुद मौके पर पहुंचे थे और छात्रों को समझाकर वापस स्कूल भेजा था।

रिपोर्ट: जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के पर्व के दृष्टिगत परखी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से संवाद कर जाना कुशलक्षेम; अप्रत्याशित भीड़ के बीच सुरक्षा, सुविधा, भीड़ नियंत्रण एवं निर्बाध यातायात को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

कंपोजिट विद्यालय कल्लीपुर विकास क्षेत्र आराजी लाइन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद सौजन्य से राजेश कुमार पटेल पत्रकार के नेतृत्व में वृक्षारोपण और अध्यापक को वितरण