तिरंगा कार्यक्रम में बच्चों में दिखा राष्ट्रभक्ति का जज्बा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में गुरूवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत तिरंगा यात्रा,तिरंगा मेला एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए तिरंगे के रंगों से प्रेरित विभिन्न प्रकार की कलाकृतियाँ तैयार कीं। बच्चों ने रंगोली, पेपर आर्ट, मिट्टी से निर्मित विभिन्न डिजाइन एवं अन्य आकर्षक कलाकृतियों को स्टॉल पर प्रदर्शित किया। बच्चों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर देशभक्ति की भावना को भी अभिव्यक्त किया।

प्रदर्शनी का शिक्षकों द्वारा निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया,जिसमें प्रथम स्थान शिवम कुमार तथा द्वितीय स्थान जैस्मीन परवीन ने प्राप्त किया। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 बच्चों का चयन किया गया। जिन्हें सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बैंड-बाजे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बच्चों का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था। अंत में वीर शहीदों को नमन करते हुए बच्चों को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर ज्योति भारद्वाज, सुरेश कुमार, सतीश कुमार, मृत्युंजय, धर्मराज प्रसाद सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई