सकलडीहा,
समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को सकलडीहा कस्बा के तेन्दुईपुर स्थित एक लॉन में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया है। गुरूवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव तहसील मुख्यालय पर स्थित आर्दश सुपर मार्केट के व्यापारियों से मिलकर सम्मेलन में भाग लेने की अपील किया।
इस मौके पर व्यापारियों और दुकानदारों की ओर से विधायक को बुके और मालाफूल पहनाकर सम्मानित किया।
विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही व्यापारियों के साथ नौजवान और किसान और छात्रों की आवाज बुलंदी से उठाती है। लोक सभा हो या विधान सभा छात्र और व्यापारी हित में समाजवादी पार्टी सदैव खड़ी रहती है।
सकलडीहा कस्बा के नौजवान और व्यापारियों को पीडीए की सम्मेलन में पहुंचने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनते ही नौजवान और किसान ,व्यापारी हित में लगाये गये सारे प्रतिबंध को हटाकर उनको रोजगार का अवसर प्रदान किया जायेगा। इसके पूर्व वरिष्ठ समाजसेवी पंचम प्रकाश रावत ने बुके और मालाफूल से सम्मानित किया।
इस मौके पर मुकेश जायसवाल,बंटू पांडेय,सुरेन्द्र यादव,सिंटू यादव,राढ़ू,राकेश जायसवाल,मुन्नीलाल,मुन्ना चौहान,अखिलेश,राजेश,जवाहिर चौरसिया सहित अन्य रहे।











Users Today : 27
Users This Year : 23638
Total Users : 36231
Views Today : 41
Total views : 71144