चन्दौली सकलडीहा,
जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के निर्देश पर गांवों में बनी सामुदायिक शौचालयों की वॉर रूम से निगरानी शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में मंगलवार को एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने विकास खंड के तीन गांवों में बंद पड़े सामुदायिक शौचालयों को लेकर सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। सात दिवस के अंदर स्पष्टीकरण नहीं देने पर अगस्त माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी गयी है।
जिलाधिकारी की ओर से सावन माह को लेकर साफ सफाई का विशेष निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी सचिव और केयर टेकरों की लापरवाही से गांवों में गंदगी का अंबार बना हुआ है। बीते कई दिनों से टिमिलपुर,कम्हारी और बर्थरा में सामुदायिक शौचालय समूह विवाद और मानदेय समय से नहीं दिये जाने के कारण बंद है। सुबह एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय के निर्देश पर विकास खंड में संचालित वॉर रूम से ऑनलाइन जांच कराया गया।
इस दौरान तीन गांवों में सामुदायिक शौचालय बंद होने पर सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सात दिनों में स्पष्टीकरण नहीं देने पर अगस्त माह का वेतन रोकने की चेतावनी दिया गया है।
एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचायत विभाग की ओर से संचालित वॉर रूम की निगरानी से कई जगह सामुदायिक शौचालय खुलने लगा है। तीन गांवों में समूहों का विवाद और मानदेय नहीं मिलने के कारण बंद होने पर सचिवों को नोटिस जारी किया गया है।
इस मौके पर वॉर रूम में लल्लन,सतीश्, मनीष् सिंह,मिथिलेश,संजय,प्यारे सहित अन्य मौजूद रहे।
सुबह शाम निगरानी टीम गांवों में करेंगी जांच
सामुदायिक शौचालय के संचालन को लेकर पंचायत विभाग की ओर से निगरानी टीम गठित किया गया है प्रतिदिन सुबह और शाम को टीम की ओर से गांवों में साफ सफाई को लेकर गूगल फोटो लोड कराया जायेगा शिकायत मिलने पर संबंधित केयर टेकर और सफाई कर्मी की जिम्मेदारी तय किया जाएगा।









Users Today : 81
Users This Year : 23777
Total Users : 36370
Views Today : 214
Total views : 71480