गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर लखनऊ जीपीओ पर होगा विराट प्रदर्शन…

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बलिया

भारत के राजपत्र संविधान, शासनादेश के अनुपालन में गोंड जाति को सुगमतापूर्वक अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने, संपूर्ण उत्तर प्रदेश में एकरूपता करने हेतु गोंड(धुरिया) जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता देने!

हाईस्कूल से लगायत स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध, मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईंटीआई, पॉलीटेक्निक, विधि के छात्रों को छात्रवृत्ति/ फीस प्रतिपूर्ति देने। हर जिले में आदिवासी जनजाति छात्रावास की स्थापना करने, भूमिहीन जनजाति गोंड समुदाय को बसने हेतु आवासीय पट्टा व कृषि हेतु कृषि पट्टा देने। उत्तर प्रदेश में केन्द्र की भांति स्वतंत्र रूप से उत्तर प्रदेश जनजाति आयोग का गठन करने!

गोंड समुदाय का उत्पीड़न करने इन पर हमला करने वालों पर अनु.जाति/ अनु.जनजाति उत्पीड़न निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही करने सहित स्वतंत्रता संग्राम देश की आजादी के दौरान शहीद हुए आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के स्मृति में जिला व प्रदेश स्तर पर संग्रहालय/स्मृति भवन का निर्माण कराने।

विभिन्न विभागों में खाली पड़े अनुसूचित जनजाति के सीटों पर बैकलाग़ के माध्यम से भर्ती करने की मांग को लेकर 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर दारूल सफा लखनऊ जीपीओ स्थित बाबा साहब डाॅ. भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा, महात्मा गांधी प्रतिमा का माल्यार्पण गोंड समुदाय उ.प्र. के द्वारा किया जायेगा तथा गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु ज्ञापन पत्रक मुख्य मंत्री व महामहिम राज्यपाल जी को प्रेषित किया जायेगा।

तत्पश्चात सभी गोंड समुदाय के लोग झूलेलाल पार्क में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करते हुए पहुंचेंगे! मुख्यमंत्री को सम्बोधित उक्त कार्यक्रम की अग्रिम सूचना से सम्बन्धित पत्रक 3 अगस्त 2026 को बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।

इस दौरान ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के संरक्षक अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर लखनऊ जीपीओ पर आयोजित विराट प्रदर्शन की सफलता हेतु गांव गांव का दौरा कर प्रचार प्रसार अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है!

इस दौरान गोंगपा के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, जिला संगठन मंत्री बच्चा लाल गोंड, जिला उपाध्यक्ष शिवजी गोंड, अमित कुमार गोंड, सुधीर गोंड, धर्मेन्द्र गोंड, मुन्ना गोंड, शिवकुमार गोंड भी प्रमुख रूप से रहे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment