मिलिए राजस्थान की “हॉकी वाली सरपंच” नीरू यादव से।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

India Today के कवर पेज पर छपी ये तस्वीर सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि जमीनी बदलाव की कहानी है।

नीरू जी ने ठाना कि गांव की बेटियां सिर्फ घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहेंगी। उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत में बच्चियों के लिए हॉकी शुरू करवाई। इसके लिए उन्होंने अपना मानदेय तक छोड़ दिया और एक प्रोफेशनल हॉकी कोच की व्यवस्था की।

नतीजा सबके सामने है। उनकी टीम की बेटियां अब स्टेट और नेशनल लेवल पर राजस्थान का नाम रोशन कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां डंडा-गेंद से अपनी पहचान बना रही हैं।

यह कहानी सिर्फ खेल की नहीं है। यह एक जनप्रतिनिधि के समर्पण, त्याग और बेटियों पर भरोसे की कहानी है। गांव की सरपंच से राष्ट्रीय पहचान तक का सफर। India Today ने सही चुना।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —