नाग पंचमी पर विश्वकर्मा समाज ने विधि-विधान से किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बलिया

नाग पंचमी के पावन अवसर पर विश्वकर्मा समाज की ओर से भगवान विश्वकर्मा पूजन समारोह का भव्य आयोजन बाबा भृगु नाथ मंदिर के प्रांगण में किया गया। समारोह में समाज के लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा तथा भृगु बाबा की विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता कर समारोह को सफल बनाया।

समारोह के मुख्य अतिथि विश्व के महान जादूगर जूनियर ओ.पी. शर्मा रहे। उनके समारोह में पहुंचने पर आयोजकों एवं समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा के जीवन, व्यक्तित्व और उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, कला और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। विश्वकर्मा समाज सदियों से अपने हुनर, परिश्रम और कारीगरी के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते आए है। ऐसे आयोजनों से समाज की नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपरा और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

पूजन समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, भाईचारे और सामाजिक उत्थान को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित लोगों ने समाज के बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा, कौशल और संस्कार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। भगवान विश्वकर्मा की पूजा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि श्रम, कौशल, सृजन और आत्मनिर्भरता के प्रति सम्मान का भी संदेश देती है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि जूनियर ओ.पी. शर्मा सहित सभी अतिथियों, समाज के पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।

 

रिपोर्ट: विजय कुमार सोनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —