वाराणसी
उत्तर प्रदेश ऑटो रिक्शा थ्री-व्हीलर चालक यूनियन द्वारा 4 अगस्त को नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी को सौंपे गए ज्ञापन के संबंध में 17 अगस्त को राजस्व विभाग, नगर निगम वाराणसी कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ऑटो चालकों की समस्याओं पर चर्चा कर सभी पक्षों की राय ली गई। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारी हरेंद्र गिरी, मुमताज अहमद, श्याम सुंदर यादव, विशाल गुप्ता, अशोक कुमार, इश्तियाक अली, जितेंद्र ठाकुर, अशोक सिंह, मोहम्मद हदीस सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
यूनियन ने ऑटो स्टैंडों के चिन्हांकन, शौचालय की व्यवस्था, निर्धारित शुल्क की रसीद तथा अवैध वसूली पर रोक सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी। यूनियन ने नगर निगम प्रशासन से सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई।










Users Today : 36
Users This Year : 23647
Total Users : 36240
Views Today : 92
Total views : 71195