मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटीयों लिए वरदान साबित हो रही है- अरुण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

(चंदौली)

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम योजना अंतर्गत चहनिया मां मां खंडवारी महिला महाविद्यालय सभागार में को 45 युगल जोड़े दामपत्य सूत्र बन्धन मे बंधे जिससे गीत संगीत कि गुज व मंत्रोच्चार के बीच वर -वधु ने अग्निकुंड को साक्षी मानकर एक साथ जीने की कसम खाई। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नव दम्पती को जय माला व सिंदुर दान कराते हुए सात बचन का संकल्प दिलाते व सात जन्मों तक साथ निभाते हुए विवाह को सम्पन कराया।

मुख्यअतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल नव विवाहितोंको प्रमाण पत्र व आर्शीवाद प्रदान करते हुए कहा कि आप ने सात फेरे लेकर जो जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया है उसे मन से निभाएं। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटीयों के लिए वरदान साबित हो रही है । इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटीयों का विवाह सरकारी खर्च कराया जा रहा है।

जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता।वर वधू को सरकार के तरफ से वर्तन सेट,वर के लिए पैंट, सर्ट ,वधू के लिए पांच सेट साड़ी , पगड़ी, चुनरी,श्रीगांर बाक्स , ट्राली बैंग,दीवार घड़ी , स्टील का ड्रम,प्रेशर कुकर, आदि सामानो सहित उनके खाते में 64हजार रुपया भी दे रहे हैं ताकि अपने जीवन का आरंभ अच्छे ढंग से कर सके।जल्द ही बिटीया के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा ।

विशिष्ठ अतिथि उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना से बेटियों के विवाह का खर्च कम हुआ है, और परिवारों को आर्थिक सहायता मिल रही है। प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है सामूहिक विवाह के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के पात्र परिवारों को लाभ दिया जा रहा है।

खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए कहा की बहुत ही खुशी का दिन है सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ सामानता का व्यवहार करते हुए सामाजिक रीति रिवाजों के परंपराओं का निर्वाहन कर वर वधू सात फेरे लेकर के सात वचनों बल देते हुए पति-पत्नी सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर बढ़ने की सभी को शुभकामनाएं दी।

साथ ही वर- वधू पक्ष की ओर से आये मेहमानों को नास्ता व भोजन की व्यवस्था की गई थी।

इस दौरान मां खंडवारी महाविद्यालय संस्थापक प्रबंधक डा,राजेन्द्र प्रताप सिंह, निदेशक डा, आशुतोष कुमार सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट योगेन्द्र मिश्रा, बलुआ थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ,एडियो पंचायत अधिकारी राजेश सिंह , ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, कमलेश यादव,आशुतोष सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, अतुल यादव, प्रेमचंद कन्नोजिया,वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।

संचालन तकनीकी सहायक दीना नाथ यादव ने किया

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment