महादेव नगर पार्क में 51 पौधों का रोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़े स्थानीय लोग

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को सुसुवाही क्षेत्र स्थित महादेव नगर कॉलोनी के करमेश्वर महादेव पार्क में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुसुवाही के पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में पार्क परिसर में 51 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान आसपास के लोगों को भी पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता का आह्वान किया गया।

पार्षद सुरेश पटेल ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” संदेश तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत देश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को चार प्रमुख चरणों में संचालित किया जाएगा। पहले चरण ‘मिशन छाया’ के अंतर्गत सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे।

दूसरे चरण ‘समृद्धि वन’ में खेतों की मेड़ों पर वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जाएगा। तीसरे चरण ‘समरसता वन’ के माध्यम से सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रयास होगा, जबकि चौथे चरण ‘कपीवन’ के जरिए मानव-वानर संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से विशेष क्षेत्रों में पौधारोपण किया जाएगा।

पार्षद ने बताया कि नगर के विभिन्न स्थानों पर भी अभियान के तहत पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मंडुआडीह स्थित ऋषि मांडवी तालाब परिसर में पौधारोपण किया, जबकि सुसुवाही के करमेश्वर महादेव पार्क में 51 पौधे लगाए गए। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की। सुरेश पटेल ने कहा कि पूरे वार्ड में 1100 लगाया जाएगा।

कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक प्रदीप वर्मा, सत्यनारायण प्रसाद, डॉ. हरिशंकर प्रसाद, अजीत सिंह, शिव कुमार कश्यप, राजेंद्र प्रसाद, मुंशीलाल, पंचम पटेल, धीरेंद्र गिरी, किशन सिंह, बबलू पटेल, विष्णु दयाल, रमेश कुमार कश्यप, उद्यान विभाग के कर्मचारी रमेश कुमार, मुंशीलाल, ज्ञानदीप, राजेश पटेल सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के पर्व के दृष्टिगत परखी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से संवाद कर जाना कुशलक्षेम; अप्रत्याशित भीड़ के बीच सुरक्षा, सुविधा, भीड़ नियंत्रण एवं निर्बाध यातायात को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

कंपोजिट विद्यालय कल्लीपुर विकास क्षेत्र आराजी लाइन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद सौजन्य से राजेश कुमार पटेल पत्रकार के नेतृत्व में वृक्षारोपण और अध्यापक को वितरण