बुल्डेाजर अभियान से विकास नहीं व्यापारी और गरीब का हो रहा विनाश: विधायक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

समाजवादी पार्टी के विधान सभा कैंप कार्यालय पर रविवार को समावादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन हुआ।इस दौरान कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाये जाने को लेकर चर्चा किया। हर बूथ पर महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम शुरू करने की आवाहन किया गया। इस मौके पर पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को भाजपा की दोहरी नीति से जन जन को अगवत कराये जाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि शासन की मंशा आम जनता और किसान सहित व्यापारियों के प्रति ठीक नही है। बुल्डोजर अभियान चलाकर किसानों के साथ व्यापारियों को अनाथ बना रही है। मुआवजा के नाम पर सिर्फ गुमराह कर रही है।

आज तक सकलडीहा सहित पूरे जिले में किसी भी व्यापारी से लेकर मुआवजा देने के नाम पर कोरमपूर्ति किया जा रहा है। भगवान राम के नाम लूटने का काम कर रही है। सीमा पर शहीद होने वाले को शहीद का दर्जा तक नहीं मिल रहा है। यह सरकार पूरी तरह से किसान,नौजवान,गरीब व्यापारी विरोधी है।

फर्जी मुकदमें और फर्जी इनकांउटर करके जेल भेज रही है। सारे अपराधियों को भाजपा में खुली छूट है। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं को संगठन के बल पर बूथ स्तर पर महिला सम्मान कार्यक्रम चलाने व बूथ को मजबूत बनाकर मिशन 2027 जीत का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर प्रभात यादव, सुभाष यादव , सिंटू,धनंजय, मुन्ना चौहान, केशव राजभर, सुरेन्द्र यादव, मुन्नीलाल, गिरजाशंकर पांडेय, चंदन यादव, सुरेन्द्र मौर्या, लक्ष्मण पासवान, फजल अंसारी,संदीप प्रजापति,सुषमा यादव,इंदू राजभर,सीमा भारती,मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई