सकलडीहा,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मोत्सव पर बीते पांच जून से मासिक वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान किया गया था। रविवार को एक पेड़ एक संकल्प का भव्य समापन हुआ।
इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पौध रोपण कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्यकर्ता समाजसेवी अधिवक्ता और व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
समारोह के राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त मुख्य अतिथि सतेन्द्र कुमार वारी बीनू (सदस्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार) ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। यह भारतीय सनातनी परंपरा है। ऋषिमुनी काल से पर्यावरण संरक्षण किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
ऐसे जन-जागरूकता अभियान समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं। वही विशिष्ट अतिथि शशिशंकर सिंह जिला शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि, प्रकृति की रक्षा ही मानवता की रक्षा है। युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा तथा वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देना होगा।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376