मतदाताओं से सम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान के लिए कार्यकर्ता करें प्रेरित=आशुतोष सिन्हा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सैयदराजा (चंदौली)

आदर्श नगर पंचायत के आजाद नगर स्थित माता शीतला देवी के मंदिर प्रांगण में शनिवार की सायं वाराणसी स्नातक खण्ड के विधान परिषद् सदस्य आशुतोष सिन्हा ने सपा कार्यकर्ताओं सहित नगर के प्रबुद्ध वर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश एवं प्रदेश के युवाओं को नौकरी देना तो दूर पर्चा लिक कर उन्हें बेरोजगार बनाने एव किसानों,दलितों एवं मजदूरों सहित पिछङो के हक छिनने का कार्य हो रहा है।

आज चारों तरफ मॅहगाई की मार से आम जन मानस भीख मांगने के कगार पर खङा हो गया है। इतना ही नहीं अब मंदिरों में भी डाका डालने लगें हैं। उन्होंने आगामी दिनों में होने वाले चुनाव में पीडीए को सशक्त बनाने हेतु सभी लोगों को आपसी वैमनस्यता दूर कर अखलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन करने का काम करें। एकजुट होकर लोग मतदाताओं से सम्पर्क कर अपने पक्ष में मत देने के लिए प्रेरित करें।

जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने कहा कि अपने जाने माने मृदुल स्वभाव से शिक्षित समाज को अपने अधिकार को पाने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ कर एक अच्छे प्रतिनिधि को अपने वोट के अधिकार से विधान परिषद में लाने का काम करें।

इस अवसर पर सपा के जंमेजय यादव, छोटेलाल, श्यामनारायण यादव यादव, नगर अध्यक्ष मुगल अंसारी,जहूर अंसारी, रोशन खाॅ, परमानन्द चौधरी काफी संख्या में साम्भ्रान्त मतदाता सहित सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।

अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर तथा संचालन विधान सभा प्रभारी रामजनम यादव ने किया।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई