वाराणसी —
जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले नामजद अभियुक्त अनिल चौरसिया पुत्र स्व. सीताराम चौरसिया निवासी सरायगोवर्धन थाना चेतगंज को रविवार को सराय गोवर्धन से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज ने बताया कि अभियुक्त अनिल चौरसिया द्वारा आपसी रंजिश को लेकर शीशे के गिलास के टुकड़े से वादी के भाई को जान से मारने की नीयत से उसके गर्दन पर वार करते हुए गंभीर चोट पहुंचाने आदि के संबंध में वादी द्वारा चेतगंज पर तहरीर दिया गया था। इसके संबंध में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अनिल चौरसिया को रविवार को सरायगोवर्धन से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 109(1) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 अभिषेक राव,का0 रितिक राज,का0 हरि प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376