लखनऊ, 05 जुलाई 2026
उत्तर प्रदेश सरकार के मा० उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पहुँचकर उनसे एवं उनके परिजनों से स्नेहिल एवं आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा पारिवारिक आत्मीयता के साथ एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना गया।
भेंट के दौरान केशव प्रसाद मौर्य जी ने ब्रजेश पाठक एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों का आत्मीय अभिवादन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। दोनों उप मुख्यमंत्रीगण के मध्य प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण तथा सुशासन के विभिन्न आयामों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन, पारदर्शिता तथा जनसेवा के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।
सरकार का प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। आपसी समन्वय, सहयोग और सकारात्मक संवाद के माध्यम से सरकार जनहित के कार्यों को और अधिक गति प्रदान कर रही है।
यह स्नेहिल भेंट पारिवारिक आत्मीयता, पारस्परिक सम्मान एवं सौहार्द का प्रतीक रही। दोनों उप मुख्यमंत्रीगण ने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता तथा जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376