कैमूर के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत पचगांवा निवासी निर्मल बिंद की पुत्री तेतरा देवी 3 जुलाई को भभुआ बाजार करने के दौरान लापता हो गई थी। मामलें में परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
4 जुलाई को युवती ने पिता को फोन कर बताया कि उसका अपहरण कर एक घर में बंद कर दिया गया है। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर शनिवार सुबह 11 बजे से ही भभुआ पुलिस ने मोहनियां के वार्ड 10 और 11 में सैकड़ों घरों की तलाशी ली। देर रात MP कॉलेज के आसपास पुलिस झाड़ियों में दौड़ती रही।
कैमूर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 3 जुलाई को भभुआ से लापता युवती को मोहनियां से बरामद कर लिया है। भभुआ पुलिस ने युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार पर शनिवार सुबह 11 बजे से मोहनियां के MP कॉलेज के आसपास क्षेत्र में खोजबीन शुरू की थी।
लगातार दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि पुलिस ने MP कॉलेज के छात्रावास के बगल स्थित एक बंद घर से युवती को बेहोशी की हालत में बरामद किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
कैमूर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भभुआ थाना की टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर इस पूरे मामलें का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस युवती के बयान के आधार पर आगें की कार्रवाई कर रहीं है और मामलें की जांच जारी है।
बरामदगी के बाद परिजनों ने कैमूर पुलिस की तत्परता और मेहनत की सराहना की है। पुलिस ने कहां कि अपहरण या अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376