सपा ने मासिक बैठक कर संगठन की मजबूती और जनसरोकारों पर किया मंथन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

डीडीयू नगर

श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव भवन, गोधना बाईपास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मुगलसराय विधानसभा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और गरीबों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है।

उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएं तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करें।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी परवेज अहमद जोखू ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश की जनता की सच्ची आवाज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने और प्रत्येक बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वहीं पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान ने कहा कि समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, सदस्यता अभियान तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के हितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

इस दौरान तस्लीम अंसारी, सुदामा यादव, अयूब खान गुड्डू, चंद्रभानु यादव, चकरू यादव, संतोष यादव, गुलशेर सिद्दकी, वीरेन्द्र प्रधान, लल्लू बियार, औसाफ अहमद, अमरनाथ जायसवाल मोनू, आनन्द सिंह, महेंद्र माही, प्रेम तिवारी, डॉ० सुजीत कन्नौजिया, संजय नट सभासद, रजत वर्मा, किशन, सुल्तान खान मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई