कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में फरार चल रहे छह वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की है। भगवानपुर थाना पुलिस ने सभी आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा कर निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय से जारी आदेश के अनुपालन में ग्राम निमिया, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर के रहने वाले बुचुन पांडे, पिता स्वर्गीय शंभू पांडे, सुरेंद्र पांडे, पिता शंभू पांडे, प्रमोद पांडे, पिता सुरेंद्र पांडे, बृजेश पांडे, पिता सुरेंद्र पांडे, नितेश पांडे, पिता खोभारी पांडे तथा खोभारी पांडे के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे हैं और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसी कारण न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर सभी वारंटी न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भगवानपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि न्यायालय के आदेशों का पालन करें तथा कानून का सम्मान करते हुए समय पर न्यायालय में उपस्थित हों, ताकि अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।











Users Today : 27
Users This Year : 18981
Total Users : 31574
Views Today : 110
Total views : 62816