चन्दौली चहनिया ,
जिस दम्पत्ति परिवार ने उम्मीद छोड़ दिया था उस परिवार को गुरुवार की शाम को प्रधान आशुतोष सिंह ने पंचायत के माध्यम से दोनों एक किया । इस पंचायत में करीब 70 गांव के सम्मानित व्यक्ति और दर्जन भर प्रधान उपस्थित रहे । दर्जनों मामले सुलझाने वाले प्रधान आशुतोष का यह सबसे बड़ी पंचायत साबित हुई । मुकदमे बाजी से दूर इस पंचायत की सराहना बलुआ एसओ ने भी किया । दोनो बाबा कीनाराम के सामने साथ रहने की कसम खायी ।
थाना क्षेत्र के ही सराय रसुलपुर गांव की रहने वाली शिवांगी देवी पुत्री मलिक यादव की शादी रइया के रहने वाले गौतम यादव पुत्र शंकर यादव के साथ हुई है । दोनो के एक चार वर्सीय संतान भी है । किसी बात को लेकर दोनो में खटपट हो गया । मामला थाने तक पहुच गया । दोनो परिजन हुदहुदीपुर के प्रधान आशुतोष कुमार सिंह से सम्पर्क किया । प्रधान ने बलुआ एसओ से पंचायत कराकर समस्या हल करने के लिए मोहलत मांगी ।
करीब सत्तर गांव के सम्मानित गणमान्य और कई प्रधानों की उपस्थिति में दोनो पक्षो को रामगढ़ कीनाराम मठ में बुलाया गया । दोनो पक्ष ने उम्मीद छोड़ दिया था । करीब 8 घण्टे चले पंचायत के बाद दम्पत्ति को प्रधान आशुतोष कुमार सिंह में मिलाया । दोनो ने बाबा कीनाराम के सामने एक साथ रहने का संकल्प लिया । बलुआ एसओ ने इस कार्य को लेकर दोनो पक्षो की समझदारी और पंचायत के उपस्थित गणमान्य की पहल की सराहना किया ।
इस दौरान रामगढ़ प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत यादव,प्रधान नारद यादव,पूर्व प्रधान सूबेदार सिंह,सुरेंद्र मौर्य,मंगल यादव,महादेव राम,मुरहू यादव,श्रवण कुशवाहा,छांगुर यादव,सुमित्रा देवी आदि उपस्थित रहे ।











Users Today : 43
Users This Year : 18893
Total Users : 31486
Views Today : 99
Total views : 62594