चन्दौली
चन्दौली चहनियां स्थित खण्डवारी इंटर कालेज में नया सत्र शुरू होते ही मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा विद्यालय सुचारू रूप से संचालित करने का निदेश दिया । शुक्रवार को प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह अध्यापकों संग बैठक किया । जिसमे बच्चो को शिक्षा संग संस्कार की भी पाठ पढ़ाने का निर्देश दिया । कहा कि इस शिक्षा के अभियान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी ।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नया सत्र शुरू होते ही बच्चो के पढ़ाई को लेकर चेयरमैन डॉ राजेन्द्र सिंह ने शिक्षकों को साधुवाद देते हुए कहा कि बच्चो को पढ़ाई के लिए कुछ अलग करे ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो । प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह कैलाशी ने कहा कि बच्चो को शिक्षा देने के लिए हर स्तर पर कार्य करे । यह नही कि केवल घण्टा में सब्जेक्ट की पढ़ाई पर कोरम पूरा करे ।

जो बच्चे कमजोर है उन्हें अलग से समझाने की कोशिश करे । मेहनत इस कदर करे कि उन्हें ट्यूशन या कोचिंग की जरूरत न पड़े । हर क्लास में इसकी मॉनिटरिंग भी होगी । बच्चो के अंदर संस्कार की भी पाठ भी पढ़ाये । कहा कि पढ़ाई के मामले में यह विद्यालय अव्वल है । विद्यालय की गरिमा बनाये रखे ।
खेलकूद शिक्षकों को कहा कि हर वर्ष यह विद्यालय खेलकूद में जनपद ही नही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बच्चे प्रतिभाग करते है । उनको ट्रेंड करने के लिए जो भी सुबिधा चाहिए विद्यालय उपलब्ध कराएगा । इन बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद के प्रति भी तैयार करे । इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी ।
बैठक में सचिदानन्द सिंह, विजय सिंह, बाबूलाल यादव, सुशील पाण्डेय,गौरव सिंह, प्रभु नारायण उपाध्याय, कमलेश सिंह ,विजय यादव, रितेश सिंह,मंजू सिंह, साधना यादव, प्रेम नारायण तिवारी,आनन्द मिश्रा आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।
संचालन अशोक सिंह ने किया ।











Users Today : 47
Users This Year : 18897
Total Users : 31490
Views Today : 104
Total views : 62599