वाराणसी।
यूपी टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर में बढ़े यातायात दबाव के बीच ट्रैफिक पुलिस ने सराहनीय कार्य किया।ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमित सिंह और चौकी प्रभारी पांडेयपुर दिनेश सिंह व उनकी टीम ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए जाम को खुलवाया और परीक्षार्थियों को टेंपो व अन्य सार्वजनिक वाहनों में सुरक्षित बैठाकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कराया।

पुलिस की इस तत्परता से परीक्षार्थियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी सुविधा मिली।मौके पर मौजूद लोगों ने भी ट्रैफिक पुलिस के इस मानवीय और सहयोगात्मक प्रयास की सराहना की।










Users Today : 29
Users This Year : 18879
Total Users : 31472
Views Today : 77
Total views : 62572