वाराणसी-
सीएम योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को काशी से ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा’ योजना का शुभारम्भ करने जा रहे हैं। बड़ालालपुर स्थित टीएफसी सभागार में सीएम करीब एक दर्जन शिक्षकों को डेमो कार्ड सौंपेंगे। योजना के तहत पात्र शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।
जिला प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री दो दिवसीय प्रवास पर 7 जुलाई को काशी पहुंच रहे हैं। शाम को वह वाराणसी में चल रहीं विकास परियोजनाओं, कार्यक्रमों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। देर शाम वह आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के बेटे के शादी समारोह में भाग लेंगे।
रात्रि में काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के पश्चात रात्रिविश्राम सर्किट हाउस में होगा। मुख्यमंत्री 8 जुलाई की सुबह 9.30 बजे टीएफसी सभागार में शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ करेंगे।










Users Today : 29
Users This Year : 18879
Total Users : 31472
Views Today : 77
Total views : 62572