वाराणसी सिंधोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मझांवा में जमीनी विवाद और आपसी रंजिश के चलते सौरभ सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डीसीपी गोमती जोन, ‘ लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान के कुशल नेतृत्व, एडीसीपी नृपेंद्र कुमार और एसीपी प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की पृष्ठभूमि बीते 2 जुलाई को हुई इस जघन्य वारदात के बाद से ही पुलिस आलाधिकारी सक्रिय थे। मु०अ०सं० 126/2026 के तहत दर्ज इस मामले में रिशु सिंह, देवी सिंह, राजेश सिंह और गोलू सिंह को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य 2 फरार अभियुक्तों, बबलू सिंह और हरिओम सिंह की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शेष आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।
स्थानीय लोगों में आक्रोश और पुलिसिंग पर सवाल
एक ओर जहाँ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने सिंधोरा चौकी प्रभारी रोशन सिंह की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते चौकी प्रभारी ने पेट्रोलिंग और सतर्क पुलिसिंग दिखाई होती, तो यह बड़ी वारदात टाली जा सकती थी। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।











Users Today : 151
Users This Year : 23942
Total Users : 36535
Views Today : 319
Total views : 71816