अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में नए राज सामने आने की उम्मीद बढ़ गई है। इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से एक अविनाश शुक्ला को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है।
शुक्रवार की सुबह अविनाश को लेने पुलिस की टीम जेल पहुंची और उसे साथ लेकर पहले जिला अस्पताल पर मेडिकल कराया। उसके बाद पुलिस लाइन के रिमांड कमरे पर लाकर पूछताछ शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि उसने फिलहाल चढ़ावे के पैसे से एक मोटरसाइकिल खरीदने की बात उगली है। भ्रष्टाचार अधिनियम कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने अविनाश शुक्ला की 13 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली थी।
हालांकि विवेचन पुलिस क्षेत्राधिकार आशुतोष तिवारी ने पूछताछ और माल बरामदगी के लिए 48 घंटे की कस्टडी रिमांड मांगी थी।











Users Today : 137
Users This Year : 23928
Total Users : 36521
Views Today : 299
Total views : 71796