Reel के चक्कर में पड़ा भारी! सड़क पर कार से खतरनाक स्टंट करने वाले 5 युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो बना सबूत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली अलीनगर

सोशल मीडिया पर रील और लाइक्स पाने की होड़ पांच युवकों को भारी पड़ गई। थाना अलीनगर क्षेत्र में सार्वजनिक सड़क पर चार पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलीनगर पुलिस ने पांचों युवकों को वाहन सहित गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निवारक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में युवक सार्वजनिक स्थान पर कार से स्टंट कर अपनी और राहगीरों की जान जोखिम में डालते दिखाई दे रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अलीनगर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की बात कही। इसके बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170/126 एवं 135 के तहत निवारक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार युवक:

• शुभम सोनकर (28)

• समीर सोनकर (26)

• सुहैल खान (22)

• राजू सोनकर (22)

• राहुल सोनकर (19)

सभी चन्दौली जनपद के निवासी हैं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव और मुख्य आरक्षी कृष्ण सिंह की भी अहम भूमिका रही।

चन्दौली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई