अयोध्या में आस्था के साथ खिलवाड़, भाजपा को न चंदा मिलेगा, न दान और न वोट: अखिलेश यादव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर अयोध्या और राम मंदिर को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की चर्चा अब गांव-गांव और घर-घर पहुंच चुकी है। भाजपा ने प्रभु श्रीराम और संविधान दोनों के साथ दगा किया है, इसलिए जनता अब भाजपा को न चंदा देगी, न दान और न वोट।

अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में जमीन अधिग्रहण, मुआवजे और सड़क चौड़ीकरण के दौरान लोगों के साथ अन्याय हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों, व्यापारियों और आम जनता के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, थानों में भाजपा के इशारे पर काम हो रहा है और लोगों को न्याय नहीं मिल रहा।

उन्होंने एक्सप्रेस-वे निर्माण की गुणवत्ता, किसानों को डीएपी और यूरिया की कमी तथा अन्य सरकारी योजनाओं पर भी सवाल उठाए। वहीं प्रेस वार्ता में राम निवास धाम मंदिर से जुड़े विवाद और इंजीनियर संदीप यादव हत्याकांड का मामला भी उठाया गया, जिसमें निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की मांग की गई।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई