मोहनसराय–अदलपुरा मोड़ बना मौत और बीमारी का रास्ता! जिम्मेदार विभाग मौन, जनता रोज़ भुगत रही सज़ा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी मोहनसराय–

अदलपुरा लिंक मार्ग का मोड़ आज बदहाल व्यवस्था और सरकारी लापरवाही की मिसाल बन चुका है। सड़क पर फैला सीवर का गंदा पानी राहगीरों और वाहन चालकों को मजबूर कर रहा है कि वे उसी गंदगी से होकर गुजरें। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल असुविधा नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य के साथ खुला खिलवाड़ है।

सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हर पल दुर्घटना का खतरा पैदा कर रहे हैं। चिलचिलाती धूप में घंटों का जाम लोगों की परेशानी को और बढ़ा देता है। रोज़ाना हजारों लोग इस रास्ते से गुजरते हैं,

लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं देती।स्थानीय नागरिकों का सवाल है—क्या किसी बड़े हादसे या बीमारी फैलने का इंतज़ार किया जा रहा है? क्या आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं?

लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सीवर की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, सड़क की मरम्मत कराई जाए और जाम से राहत के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो सकती है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई