वाराणसी
गोमती जोन में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद है। डीसीपी लेडी सिंघम नीतू काद्दयान , एडीसीपी नृपेंद्र कुमार और पिंडरा एसीपी प्रशांत सिंह की तिकड़ी ने अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए एक साझा रणनीति बनाई है। तीनों अधिकारियों की पैनी निगाहें केवल अपराध और अपराधियों पर केंद्रित हैं,
ताकि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।
पिंडरा एसीपी प्रशांत सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अपराधियों के पास अब सिर्फ दो ही रास्ते हैं—या तो वे अपराध छोड़ें या क्षेत्र छोड़कर चले जाएं। साथ ही, उन्होंने थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं
कि विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो और जनता के साथ विनम्र व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी पुलिस कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240