नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय में जन-जागरूकता हेतु प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर एवं प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

प्रभात फेरी में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स**, एनसीसी (NCC) के कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनके साथ सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केंद्र के पदाधिकारी एवं कर्मी भी शामिल रहे। प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी एवं युवाओं की सक्रिय भूमिका से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा स्वयं भी नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा
नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां आम नागरिकों को नशा त्यागने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केंद्र के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स तथा एनसीसी के कैडेट बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।










Users Today : 24
Users This Year : 23720
Total Users : 36313
Views Today : 100
Total views : 71366