ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि को लेकर राज्य सभा सदस्य को दिया पत्रक।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनिया (चंदौली)

क्षेत्र के कैथी गांव में लो वोल्टेज व बिजली की समस्या को लेकर पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष सिबिल बार एसोशिएशन चंदौली अधिवक्ता संदीप रघुवंशी ने लखनऊ स्थित आवास पर राज्य सभा सदस्य साधना सिंह को सोमवार को पत्रक दिया । वहीं राज्य सभा सदस्य ने समस्या को जल्द हल करने का आश्वशन दिया ।

इस दौरान पत्रक देते हुए संदीप रघुवशी ने बताया कि कैथी गांव में लगा 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से बिजली की पूर्ति नही हो पाती है । आये दिन बिजली की समस्या बनी रहती है । जो इसकी क्षमता बढाकर 63 केबीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की अपील किया।

इस समय चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी में लोगो के समक्ष लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है । बार बार फ्यूज उड़ने की समस्या होती है । लोगो को घरों मे पानी भरना मुश्किल हो गया है । उमस भरी भीषण गर्मी में महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चो का बुरा हाल है । कहा कि ऐसी समस्या का जल्द हल नही हुआ तो लोग भीषण गर्मी बर्दाश्त नही कर पायेंगे ।ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड पड़ने पर बार बार समस्या आती है । राज्य सभा सदस्य साधना सिंह ने इस समस्या को जल्द दूर करने का आश्वशन दिया ।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई