वाराणसी
वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग पर एक युवक हाथ में पिस्टल खोंसकर भौकाल दिखाने वाला रील बनाया जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। जांच में युवक के पास मौजूद पिस्टल (टॉय गन) निकली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो की जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान रवि शंकर मिश्रा पुत्र सुरेंद्र नाथ मिश्रा, निवासी भीमचंडी थाना राजातालाब, वाराणसी (हाल पता- दत्तात्रेय मठ, अगस्तकुंडा, थाना दशाश्वमेध) के रूप में हुई। आरोपी की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई गई है।









Users Today : 36
Users This Year : 23732
Total Users : 36325
Views Today : 128
Total views : 71394