वाराणसी।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद न्यायालय परिसर स्थित ट्रांजिट हाल में योग और स्वास्थ्य का अनूठा संगम देखने को मिला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष एवं जिला जज संजीव शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और पैरा लीगल वालंटियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग प्रशिक्षक श्रेया सेठ एवं दिनेश कुमार मौर्य ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान जिला जज संजीव शुक्ल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन शैली है, जो व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और प्रकृति से जुड़ाव प्रदान करती है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा संचालित इस वर्ष के मिशन “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वस्थ और प्रसन्नचित जीवन के लिए प्रतिदिन योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में सत्यानंद उपाध्याय (पीठासीन अधिकारी, भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण वाराणसी), प्रेम प्रकाश गौतम (अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन), न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारी एवं पैरा लीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव एवं सिविल जज राजीव मुकुल पाण्डेय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि योग के माध्यम से स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का संदेश दिया गया।
योग के जरिए न्यायालय परिसर से उठा स्वस्थ भारत का संकल्प, न्यायिक परिवार ने दिया फिटनेस और अनुशासन का संदेश।










Users Today : 51
Users This Year : 17941
Total Users : 30534
Views Today : 157
Total views : 60614