वाराणसी
वाराणसी में कमिश्नरेट पुलिस के थाना लोहता द्वारा ज़हरखुरानी (खाने में जहर देने) के मामले में नामजद एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर वाराणसी द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुढैला तिराहा क्षेत्र से दोनों नामजद आरोपियों को रविवार (21 जून 2026) की सुबह करीब 07:30 बजे गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला (अभियुक्ता) और दूसरा आरोपी मोनू (पुत्र महेन्द्र, निवासी मलदहिया मलिन बस्ती, थाना सिगरा, वाराणसी) शामिल है।
इस मामले में 20 जून 2026 को पीड़िता ने थाना लोहता में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि प्रतिवादीगण ने उसे खाने में जहर दिया है। इस शिकायत के आधार पर थाना लोहता में मु0अ0सं0 196/2026 के तहत धारा 123 बी0एन0एस0 (BNS) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक कौशल कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट – अशोक कुमार गुप्ता










Users Today : 77
Users This Year : 23688
Total Users : 36281
Views Today : 152
Total views : 71255